कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगीतमय श्री अग्र भागवत कथा के आयोजन के बारे में विमर्श किया। चर्चा के बाद 27 मार्च से 29 मार्च तक संगीतमयी कथा कराने पर सहमति बनी। अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन सचिव खरैती लाल सिंगला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए दूसरी बार भव्य एवं अनोखी संगीतमय श्री अग्र भागवत कथा कराई जाएगी। कथा महर्षि जैमिनी की ओर से रचित 27 अध्यायों का एक अत्यंत प्राचीन और दिव्य ग्रंथ है, जोकि महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके त्याग और आदर्श शासन का वर्णन करता है। कथा से पूर्व शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। सिंगला ने बताया कि कथा का आयोजन 27 से 29 मार्च तक अग्रवाल धर्मशाला में होगा। कथावाचक उज्ज्वल गर्ग प्रवचन देंगे। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंगला, जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला, पीयूष बंसल, गौरव गोयल, अर्जुन गर्ग, सुशील, सुरेंद्र सिंगला, महेश गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, सुरेश गर्ग, दिवाकर बंसल, बृजमोहन गर्ग, सुमित और विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।