{"_id":"66835d230c71e833af06e234","slug":"short-term-course-on-sahaja-yoga-started-in-nit-kurukshetra-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120308-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में सहज योग पर लघु अवधि पाठ्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में सहज योग पर लघु अवधि पाठ्यक्रम शुरू
Tue, 02 Jul 2024 07:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) में सहज योग के माध्यम से भावनात्मक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर थॉट लैब की ओर से पांच दिवसीय लघु अवधि पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यातिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण अधिष्ठाता और थॉट लैब के प्रभारी प्रो. दीक्षित गर्ग ने किया। ये पाठ्यक्रम सभी प्रतिभागियों को भावनात्मक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि और अभ्यास प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
डॉ. दीक्षित गर्ग ने सहज योग के निशुल्क शून्य बजट कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. सरस्वती यादव ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। इस पाठ्यक्रम में एनआईटी उत्तराखंड, रायपुर विश्वविद्यालय, एमएम डीयू मुलाना, पीजीआई चंडीगढ़, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, कम्युनिटी कॉलेज वैंकुवर कनाडा, और एनआईटी कुरुक्षेत्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्राध्यापकों, चिकित्सा विशेषज्ञ और प्रतिभागी सम्मिलित हैं। विभिन्न संगठनों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मुख्य वार्डन प्रो. लिली देवान, अक्षय ऊर्जा, दक्षता विभाग के प्रभारी प्रो. अश्वनी कुमार शर्मा, समन्वयक डॉ प्रियंका अहलावत, डॉ. थान सिंह सैनी, डॉ. राजीव चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।