{"_id":"68e2cd5605c53b909a0b5a08","slug":"shopkeepers-are-selling-sweets-by-putting-stamps-and-stickers-on-sweet-boxes-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-753192-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुकानदार मिठाई के डिब्बों पर स्टैंप व स्टिकर लगाकर बेच रहे मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुकानदार मिठाई के डिब्बों पर स्टैंप व स्टिकर लगाकर बेच रहे मिठाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिठाई के डिब्बे पर दुकानदार द्वारा लगाई गई तारीख की स्टेंप। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में कुछ दुकानदार मिठाई के डिब्बों पर स्टैंप या स्टिकर लगाकर मिठाई बेच रहे हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब ग्राहकों को मिठाई की फ्रेशनेस और उसकी सही तारीख (मैनुफैक्चरिंग और एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर डेट) की जानकारी देना अनिवार्य हो गया है।
वहीं ऐसा कदम दुकानदार अपने बचाव में भी उठा रहे हैं। कुछ ग्राहक मिठाई खरीदने के बाद तीन से चार दिन बाद मिष्ठान भंडार संचालकों के पास जाकर खराब मिठाई दिए जाने का दावा करते हैं लेकिन दुकानदार को पता नहीं होता कि दुकान से मिठाई कितने दिन पहले खरीदी गई थी। ऐसे में ग्राहक दुकानदार पर दबाव बनाता है। इस एवज में दुकानदार को ग्राहक के साथ समझौता करना पड़ता है।
पिछले साल कई दुकानों पर ऐसे मामले देखने को मिले थे लेकिन इस बार कुछ प्रतिष्ठित दुकानदारों ने मिठाई के डिब्बे पर सेल की डेट की स्टैंप लगानी शुरू कर दी है। ऐसे में ग्राहक को भी संतुष्टि होती है कि उसकी ओर से खरीदी गई मिठाई शुद्ध है।
विज्ञापन
शाहाबाद व कुरुक्षेत्र में विभाग ने भरे आठ सैंपल
फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अमित चौहान ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए विभाग गंभीर है। जिलेभर में सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को विभाग ने शाहाबाद व कुरुक्षेत्र में मिठाई के आठ सैंपल भरे। टीम ने शाहाबाद से पांच व कुरुक्षेत्र से तीन सैंपल लिए। इनमें दूध, गुलाब जामुन, चमचम, ब्राउन बर्फी, छेनी दाने के सैंपल लिए गए हैं। करीब 40 सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा गया है।