{"_id":"645ea9704812175d0903ca54","slug":"shopkeepers-agitated-over-road-construction-work-hanging-in-the-balance-created-ruckus-by-jamming-kurukshetra-news-c-18-1-119552-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क निर्माण कार्य अधर में लटकने पर भड़के दुकानदार, जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क निर्माण कार्य अधर में लटकने पर भड़के दुकानदार, जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे के निर्माण का कार्य अधर में लटकने से परेशान दुकानदारों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदारों व शहरवासियों ने गुरुद्वारा के सामने जाम लगा कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया।
किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान गुरनाम सिंह चम्मू ने भी दुकानदारों व शहरवासियों का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार राधे श्याम, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अमन शर्मा, नगरपालिका वाइस चेयरमैन रेशम सिंह थिंद मौके पर पहुंचे तथा दुकानदारों व शहरवासियों को समझाने पर लगे रहे। लेकिन दुकानदार सड़क का काम शुरू होने की बात पर अड़े रहे। नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम देकर जाम खोल दिया। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
दुकानदार अवतार सिंह, करनैल सिंह, राजेंद्र सिंह, अरुण, सुरेंद्र सिंह, मोहन लाल, गुरनाम सिंह, भगवान गोयल आदि ने बताया कि सीवरेज दबाने के लिए करीब एक साल पहले ठेकेदार द्वारा सड़क को उखाड़ा गया था। इसके बाद सड़क से उड़ने वाली मिट्टी व सड़क पर बने गड्ढों से दुकानदार व शहरवासी हैं। शहर में बस सुविधा काफी लंबे समय से बंद है। इसके चलते दुकानदारों का काम काज प्रभावित हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने से शहरवासियों व दुकानदारों ने राहत की सांस ली थी,लेकिन विभाग द्वारा केवल तरफ की साइड करीब दो फुट गहरी खोदने के बाद काम रोक दिया है। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
धूल से बीमारी की चपेट में आ रहे व्यापारी
व्यापारियों का कहना है कई दुकानदार तो उड़ने वाली धूल से बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा एक तरफ की आवाजाही बंद होने से बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले कई दिनों से काम दोबारा शुरू करने के आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अगले दिन के भीतर विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया गया तो नेशनल हाईवे 152 डी पर जाम लगा दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग व सरकार की होगी।