फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shopkeeper caught with 18 grams of heroinsmack, sent to jail

18 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ दुकानदार काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper caught with 18 grams of heroinsmack, sent to jail
पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की है। आरोपी की पिपली में करियाने की दुकान है, जिसकी आड़ में वह नशीला पदार्थ बेचता था। पुलिस ने आरोपी रमन निवासी भगवान नगर कॉलोनी पिपली को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 1 दिसंबर को सीआईए-2 की टीम पिपली पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली किरमन कुमार हेरोइन/स्मैक बेचने का धंधा करता है। उसकी कॉलोनी में ही करियाने की दुकान है। कुछ देर बाद वह अपनी दुकान से नगर खेड़े की तरफ हेरोइन/स्मैक बेचने के लिए आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने नगर खेड़े वाली गली में निगरानी करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह को को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में केस दर्ज करके आरोपी रमन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed