कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व श्री कृष्ण पॉलिटेक्निक में एक दिवसीय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कोर्सों के खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में बीटेक के शिवम ने योगेश तुषार को हराकर फाइनल मुकाबला जीता और डबल्स मुकाबले में बीसीए की टीम ने बीटेक की टीम को हराकर फाइनल में अपना नाम दर्ज किया। महिला वर्ग के एकल फाइनल मुकाबले में बीसीए की हिना ने बीटेक की सिमरन को हराया और दोहरे मुकाबले में बीसीए की ही टीम ने बीटेक की टीम को पराजित कर फाइनल अपने नाम दर्ज कराया।
चेयरमैन संजय बंसल ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। विभिन्न खेलों के खेलने से शारीरिक व मानसिक सेहत में सुधार होता है। डायरेक्टर डॉक्टर डीडी शर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अधिक महत्व रखता है। खेल खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें भरपूर ऊर्जा से भर देता है। खेल मानसिक तनाव को भी कम करता है और हमें खुश रखता है जब हम खेल खेलते हैं तो हमारे शरीर की कसरत होती है। मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। इस मौके पर डॉ. अखिलेश कुमार भारद्वाज, अनुज मेहता, डॉ. गौरव शर्मा, परमवीर, विशाल, मलकीत, जसविंदर, प्रशांत, प्रभात, पुजा, योगिता, विक्रम, सुमन , श्रेया, गुरमीत, सुरेंद्र, जनक आदि शिक्षक विद्यार्थी मौजूद रहे।