{"_id":"674522db3e0f8cf6e00af484","slug":"she-murdered-her-husband-by-giving-him-drug-overdose-along-with-her-lover-kurukshetra-news-c-246-1-ymn1002-128906-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रेमी संग मिलकर नशे की ओवरडोज देकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रेमी संग मिलकर नशे की ओवरडोज देकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सैनी की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने नशे की ओवरडोज देकर पति की हत्या की थी। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सीआईए-2 इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि बीते छह अगस्त 2022 को दादूपुर सैनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सैनी ने अपने साथी अनिल कुमार के साथ काम शुरू किया था। इसी बीच अनिल का उसके घर पर आना जाना हो गया था। प्रदीप सैनी की छह अगस्त 2022 में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद 28 नवंबर 2023 को अनिल की पत्नी सुनिता की भी उसी तरह संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
जिससे प्रदीप सैनी के परिजनों को अनिल पर शक हुआ। प्रदीप के भाई ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी थी। सितंबर 2024 में पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की। प्रकरण की जांच अपराध शाखा-2 को सौंपी गई। जब टीम ने जांच की तो पता चला कि अनिल और प्रदीप की पत्नी सीमा के बीच अवैध संबंध हो गए थे। जिस कारण प्रदीप की नशे की ओवरडोज देकर साजिश के तहत हत्या की गई थी। हत्या में प्रदीप की पत्नी का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
सीआईए-2 इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि टीम ने सीमा पत्नी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस आरोपी अनिल वासी लल्हाड़ी कलां को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।