{"_id":"63c5b122917bc356ab48b235","slug":"sharp-shooters-had-arrived-to-execute-the-robbery-and-murder-kurukshetra-news-knl1335364138-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे शार्प शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे शार्प शूटर
विज्ञापन
लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे शार्प शूटर
- दोनों आरोपी नौ दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एसटीएफ अंबाला ने शाहाबाद क्षेत्र से पकड़े बंबीहा गैंग के विशाल उर्फ विक्की और गोरखा मलिक गैंग के राहुल मलिक को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को नौ दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है। दोनों आरोपी जिला कुरुक्षेत्र में किसी लूट व हत्या की मंशा आए थे, मगर उससे पहले ही अंबाला एसटीएफ ने उनको दबोच लिया।
बता दें रविवार को अंबाला एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर शार्प शूटर विशाल सोढ़ी और राहुल मलिक को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर विशाल से दो देसी पिस्टल,10 कारतूस और राहुल मलिक से दो देसी पिस्टल, तीन देसी कट्टे व 13 कारतूस बरामद हुए थे। विशाल यमुनानगर के बहुचर्चित जानू हत्याकांड में शामिल था वहीं राहुल भी हत्या व लूट के मामले में वांछित अपराधी है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। विशाल पर जिला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंजाब व यूपी में करीब 22 और राहुल मलिक जिला कुरुक्षेत्र, पंजाब व यूपी में करीब 11 मामले दर्ज हैं।
कार लूटकर हत्या की फिराक में थे आरोपी
एसटीएफ अंबाला के प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपी लूट व हत्या की फिराक में जिला कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उनकी योजना पहले कार लूटने की थी। उसके बाद उनको किसी हत्या की वारदात को अंजाम देना था। दोनों आरोपियों को अदालत से नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है।