{"_id":"64e668ab75dfd4163d055c33","slug":"shahabad-suffering-from-potholes-school-bus-stuck-for-half-an-hour-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-3601-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गड्ढों से बेहाल शाहाबाद, आधा घंटा फंसी रही स्कूल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गड्ढों से बेहाल शाहाबाद, आधा घंटा फंसी रही स्कूल बस
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर में सभी प्रमुख मार्गों सहित संपर्क मार्ग पर भी गड्ढों की वजह से राहगीरों का सफर जोखिमभरा हो गया है। मूसलाधार बारिश के दौरान स्कूल बस गड्ढे में आधा घंटे तक फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। इसके साथ अन्य वाहन चालक और राहगीर भी पानी से भरे गड्ढों से निकलने के लिए जूझते रहे।
उल्लेखनीय है कि गड्ढों की वजह से लाडवा रोड चौक, बराड़ा और लाडवा रोड पर भी नित्य हादसे हो रहे हैं। सड़कों पर गड्ढों के चलते आमजन परेशानी झेल रहे हैं, वहीं प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हैं। बुधवार को सुबह से शाम तक चली मूसलाधार बारिश के बाद बड़े से लेकर छोटे वाहन लाडवा रोड चौक पर फंसे रहे। इस दौरान एक निजी स्कूल की बस भी गड्ढों में फंस गई, जिसे करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।
उल्लेखनीय है कि बाढ़ के दौरान शहर की सभी सड़कों की हालत खराब हो गई है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं शुरू की। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी लाडवा रोड चौक की झज्जर हालत के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री नितिन गडकरी को भी अवगत करवा चुके हैं, वहीं दूसरी ओर शाहबाद के मौजूदा विधायक रामकरण भी लाडवा रोड को ठीक करवाने के बड़े-बड़े दावे करते दिखाई देते रहे है, लेकिन स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई है।