{"_id":"62d1cadad66a891d354e31ea","slug":"shahabad-napa-president-19-councilors-took-oath-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1147819128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद नपा अध्यक्ष, 19 पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद नपा अध्यक्ष, 19 पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
पार्षदों के साथ मौजूद नपा प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा और विधायक रामकरण काला। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को आर्य कन्या महाविद्यालय के सभागार में हुई। इसके साथ ही नपा अध्यक्ष डॉ. गुलशन क्वात्रा और 19 पार्षदों ने संवैधानिक तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। एसडीएम कपिल शर्मा ने विधायक रामकरण काला की मौजूदगी में अध्यक्ष व 19 पार्षदों को शहर का विकास करने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी पार्षद नगरपालिका कार्यालय में पहुंचे, जहां पर विधायक रामकरण काला व एसडीएम कपिल शर्मा और सभी पार्षदों की उपस्थिति में डा. गुलशन क्वात्रा प्रधान की कुर्सी पर बैठे। इसके साथ ही बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें विधायक काला ने सभी पार्षदों को एकजुटता, तालमेल व राजनीति से ऊपर उठकर वार्डों का विकास करने का मंत्र दिया। विधायक ने कहा कि पहले वह अकेले वार्डों में जाकर विकास करवाते थे लेकिन अब हर वार्ड में उनके साथ-साथ नगरपालिका प्रधान डा. गुलशन क्वात्रा और संबंधित वार्ड का पार्षद होगा।
डॉ. गुलशन क्वात्रा ने कार्यभार संभालते ही कहा कि सभी पार्षदों का वार्डों का विकास करना ही मुख्य एजेंडा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याओं व मांगों की सूची बनाकर लाएं ताकि उन काम शुरू किया जा सके। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप गर्ग, विधायक के राजनीतिक सचिव विष्णु भगवान गुप्ता, हल्काध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, बालकृष्ण कवात्रा, सुरेंद्र पाल, आरडी गुप्ता, अमित गुप्ता व विजय ठकराल सहित बड़ी संख्या में जजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन पार्षदों ने ली शपथ
वार्ड नंबर एक से राजेश उप्पल, वार्ड दो से कुसुम रानी, वार्ड तीन से मीनाक्षी शर्मा, वार्ड चार से निशा ठुकराल, वार्ड पांच से सुनील बत्रा, वार्ड छह से विजय कुमार, वार्ड सात से नीरज कुमार, वार्ड आठ से अमित सिंघल, वार्ड नौ से जसबीर सिंह, वार्ड 10 से ईशु कुमारी, वार्ड 11 से आरती गुप्ता, वार्ड 12 से हीरा लाल, वार्ड 13 से नवनीत कौर, वार्ड 14 से अमृतपाल, वार्ड 15 से प्रवीन शर्मा, वार्ड 16 से रितु शर्मा, वार्ड 17 से पंकज सिंगला, वार्ड 18 से भाविका कवात्रा और वार्ड नंबर 19 से जगतार सिंह विर्क ने शपथ ग्रहण की।