फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shady trees planted in KU hostel premises

Kurukshetra News: केयू के हॉस्टल परिसर में लगाए छायादार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Shady trees planted in KU hostel premises
केयू के इंटरनेशनल हॉस्टल परिसर में पौधारोपण अभियान, बेहतर वातावरण का लक्ष्य
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू के इंटरनेशनल हॉस्टल परिसर को और हराभरा बनाने के लिए मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान हॉस्टल परिसर में औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही। अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के एडवाइजर प्रो. संजीव अग्रवाल और पुरुष छात्रावास के मुख्य छात्रपाल प्रो. जसबीर सिंह ढांडा ने पौधरोपण किया, उनके साथ इंटरनेशनल हॉस्टल के वार्डन डॉ. रमेश कुमार और डिप्टी एडवाइजर प्रो. दीपक बब्बर भी मौजूद रहे।

प्रो. संजीव अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के प्रयास जारी हैं। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रो. जसबीर सिंह ढांडा ने विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की। प्रो. दीपक बब्बर ने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने केयू में प्रवेश लिया है, जिससे विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed