फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shadow of rain on Lohri, shopkeepers disappointed

Kurukshetra News: लोहड़ी पर बारिश का साया, दुकानदार मायूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shadow of rain on Lohri, shopkeepers disappointed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इन त्योहारों पर मूंगफली, रेवड़ी, तिल, गजक और पॉपकॉर्न मक्की जैसे खाद्य पदार्थों की मांग चरम पर होती है लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी ने छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने पर्व की रौनक को फीका कर दिया है। ठंड और बारिश के कारण लोग बाजार में खरीदारी के लिए कम निकल रहे हैं, जिससे रेहड़ी-फड़ी वालों की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। खासकर, जिन दुकानदारों ने लोहड़ी और मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए बड़ी मात्रा में मूंगफली, तिल, रेवड़ी और गजक का स्टाक तैयार किया हुआ है, वे मायूस नजर आ रहे हैं। बारिश के कारण त्योहार की चमक भले ही थोड़ी फीकी पड़ी हो, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे मौसम साफ होगा, बाजार में फिर से रौनक लौटेगी और कारोबारी राहत की सांस ले पाएंगे।
विज्ञापन

सीलन से सामान खराब होने का सता रहा डर : दुकानदार होरी ने बताया कि हर साल लोहड़ी के आसपास हमारी बिक्री में तेजी आती थी, लेकिन इस बार बारिश के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। त्योहार के दौरान मक्की के फुले और तिल के उत्पादों की खास मांग रहती है, जिसको लेकर स्टाक तैयार किया था लेकिन इस बार ग्राहकों की कमी के कारण सीलन होने से सामान खराब होने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed