फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sewing and solar repair centers will open in Ladwa

Kurukshetra News: लाडवा में खुलेंगे सिलाई और सोलर रिपेयर सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sewing and solar repair centers will open in Ladwa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा लाडवा के चारों मंडलों में सिलाई, ब्यूटीशियन, सोलर रिपेयर केंद्र खोले जाएंगे।
महिला सशक्तिकरण के विजन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाया जा सके और युवाओं को बेरोजगार से निकालकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
इसके अलावा चारों मंडलों में एक-एक गांव के तालाब की साफ-सफाई करवाकर मॉडर्न बनाया जाएगा। इन सभी कामों को समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की अंत्योदय नीति पर कार्य करते हुए प्रत्येक मंडल से आवेदन लिए जाएंगे। दो महीने के कोर्स के बाद महिलाओं को मशीनें बांटी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिलाई, ब्यूटीशियन और सोलर रिपेयर कोर्स के प्रति बैच में 400 पात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एक मंडल में 100 पात्र होंगे, इनमें 25 ब्यूटीशियन, 25 सोलर रिपेयर और 50 सिलाई केंद्र में शामिल होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में एसडीएम पंकज सेतिया के साथ बैठक कर पूरी रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाडवा मंडल के बरोट गांव में ब्यूटीशियन तथा सोलर रिपेयर, बपदी गांव में सिलाई सेंटर खोले जाएंगे और बरोट गांव के तालाब को मॉर्डन बनाया जाएगा। पिपली मंडल के गांव कोलापुर में ब्यूटीशियन और सोलर सेंटर, बिहोली गांव में सिलाई सेंटर खोला जाएगा और गांव उंटसाल के तालाब को मॉडर्न बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुढ़ा मंडल के गांव खैरा में ब्यूटीशियन और सोलर रिपेयर सेंटर, गांव बकाली में सिलाई केंद्र खोले जाएंगे तथा शहजादपुर गांव के तालाब को मॉडर्न बनाया जाएगा।
इसी तरह बाबैन मंडल के गांव रामशरण में ब्यूटीशियन, सिलाई और सोलर रिपेयर केंद्र खोले जाएंगे और रामनगर के तालाब को मॉर्डन बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन गांवों में मंडल के अधीन आने वाले सभी गांवों के नागरिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed