फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Severe cold: Dense fog prevails, minimum temperature drops to eight degrees

कड़ाके की सर्दी : घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Severe cold: Dense fog prevails, minimum temperature drops to eight degrees
कुरुक्षेत्र। कोहरे के चलते रेंगते वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। शनिवार तड़के से ही गहरी धुंध छाई रही जिससे महज 10 मीटर तक दृश्यता रही। घने कोहरे से सड़कों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चली जिसने वातावरण में ठिठुरन बढ़ाई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ ग्रामीण इलाकों में यह पांच डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाओं के साथ वातावरण में ठिठुरन बनी रही जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह और शाम के समय सर्दी का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया। घने कोहरे और ठंड के कारण लोग घरों से ज्यादा बाहर नहीं निकले। बाजारों में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने पर कुछ राहत मिली और हलचल बढ़ी। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड और चौराहों पर जगह-जगह अलाव जलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बनी रहेगी शीतलहर व कोहरे की स्थिति

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट होने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed