फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seventh in the country of Ku

केयू का आईएमसीएमटी देश में सातवें स्थान पर

Tue, 01 Jul 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 01 Jul 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंडिया टुडे और निलसन की ओर से देश भर के मीडिया संस्थानों को दी गई रैंकिंग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान को सातवां स्थान प्राप्त है।
विज्ञापन


उतर भारत के मीडिया संस्थानों में यह संस्थान दूसरे स्थान पर रहा है। देश भर में सातवां स्थान हासिल करना विश्वविद्यालय प्रशासन और संस्थान के लिए गर्व का विषय है। कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने इसके लिए संस्थान की टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस बूरा ने इसके लिए संस्थान के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने आशा जताई कि इस सत्र में कड़ी मेहनत करेंगे, जिससे कि भविष्य में और अच्छे परिणाम आ सकें। इंडिया टुडे और निलसन की ओर से किए सर्वे में विश्वविद्यालय के जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान को 70 अंक मिले हैं, जो उसे उसकी इमेज, गुणवत्तापरक शिक्षण, स्टूडेंट केयर, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट के लिए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैंकिंग में सिंबियोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्यूनिकेशन को प्रथम, लेडी श्रीराम कॉलेज दूसरे, डिपार्टमेंट ऑफ मीडिया स्टडीज ऑफ बैंगलोर तीसरे, सेंट जेवियर चौथे, मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज चैनई पांचवें, सोफिया कॉलेज फोर वुमन ने छठा स्थान हासिल किया है।

संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस बूरा ने बताया कि केयू का जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान मीडिया शिक्षण के क्षेत्र में देश के अच्छे संस्थानों में से एक है। पिछले साल संस्थान के बीटेक प्रिंटिंग, ग्रॉफिक्स और पैकेजिंग के पाठ्यक्रम सहित मीडिया पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की मीडिया संस्थानों में प्लेसमेंट हुई है।


चार जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के बीए जनसंचार, बीएससी ग्र्राफिक्स और एनिमेशन, बीएससी मल्टी मीडिया, एम एससी जनसंचार, एमए जनसंचार पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी चार जून तक आवेदन कर सकते हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed