{"_id":"39c6881afcfe3f2af5fbb179a7f04943","slug":"seventeen-vehicles-cut-the-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्रह वाहनों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्रह वाहनों के चालान काटे
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 10 May 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एसडीएम थानेसर राजेश कुमार के नेतृत्व में सदर और शहर पुलिस के साथ मिलकर वाहनों के दस्तावेजों को लेकर विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान 120 वाहनों के चालान किए, इसमें से कागज नहीं होने पर 17 वाहनों को जब्त किया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि डीसी निखिल गजराज के दिशा-निर्देशानुसार शहर में वाहनों की जांच करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में सदर और शहर पुलिस के अधिकारी साथ में थे।
सेक्टर-13, अग्रसेन चौक, सेक्टर-8, सेक्टर-7, सेक्टर-5, सेक्टर-3, सेक्टर-2 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस जांच अभियान के दौरान 120 वाहन चालकों के पास हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट औपचारिकताएं पूरी न होने पर मौके पर ही चालान किए। इसमें से 17 वाहन चालकों के पास गाड़ी से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। इस कारण इन वाहनों को जब्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवकों को वाहन न चलाने दें। वाहन चलाते समय सभी ध्यान रखें कि गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस दस्तावेज पूरे हैं या नहीं। इसके अलावा सभी लोग सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।