फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven teachers of KU received Life Time Achievement Award

Kurukshetra News: कुवि के सात शिक्षकों को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Sat, 06 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers of KU received Life Time Achievement Award
कुरुक्षेत्र। ​शिक्षकों को अवार्ड प्रदान करने के दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर क्रश हाल में आयोजित एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सात शिक्षकों को उनके शैक्षणिक अनुभव, पुस्तक लेखन, शोध पत्र, पेटेंट में बेहतर कार्य के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और आठ शिक्षकों को शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रिसर्च अवार्ड देकर सम्मानित किया।


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय विविध क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रहा है। शोध, शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। शिक्षक की समाज के प्रति अहम भूमिका होती है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि शिक्षकों को अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में 20 वर्ष से अधिक योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड केमिस्ट्री विभाग के प्रो. पवन कुमार शर्मा को 27 वर्षो से अधिक अनुभव 156 से अधिक प्रकाशन, सात पेटेंट (पांच स्वीकृत और दो प्रकाशित) और दो पुस्तक के लिए व प्रो. संजीव अरोड़ा को 34 वर्ष के अनुभव, 85 शोध पत्र, चार पुस्तकें व चार पेटेंट के लिए, इंस्ट्ररूमेंटेशन विभाग के प्रो. प्रदीप कुमार 30 वर्षो से अधिक अनुभव व विविध रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए, जियोफिजिक्स विभाग के प्रो. दिनेश कुमार को 34 वर्षो के अनुभव व 105 शोध पत्रों के लिए, आईआईएचएस के प्रो. अश्विनी कुश को 35 साल के अनुभव, 157 शोध पत्र व सात पुस्तकों के लिए तथा जूलॉजी विभाग की प्रो. अनिता भटनागर को 123 शोध पत्र, 12 पुस्तक अध्याय व एक पुस्तक के लिए व कॉमर्स विभाग की प्रो. नीलम रानी को 34 वर्षो से अधिक अनुभव, प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में पचास से अधिक शोध पत्र लिखे हैं, पुस्तकें और पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए हैं और यूजीसी द्वारा प्रायोजित शोध परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रदान किया गया है। इस मौके पर डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ शिक्षकों मिला बेस्ट रिसर्चर अवार्ड-2024
बेस्ट रिसर्चर अवार्ड-2024 एच-इंडेक्स के लिए कैमिस्ट्री विभाग के प्रो. परवीन कुमार, बेस्ट रिसर्चर एच-इम्पेक्ट के लिए बायो-केमिस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर विनीता भांकर, बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन साइंसेज के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर नीरज कुमार को, बेस्ट रिसर्चर रिसर्च प्रोजेक्ट(नान साइंसेज) के लिए कामर्स विभाग के प्रो. तेजेन्द्र शर्मा को, बेस्ट रिसर्चर: रिसर्च प्रोजेक्ट्स साइंसेज के लिए बॉटनी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष प्रसाद को, बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्ट्स (नान साइंसेज ) के लिए सोशल वर्क विभाग के असिस्टैंट प्रोफेसर सतीश कुमार, बेस्ट रिसर्चर-कोलोबोरेशन के लिए केमिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर नीरा राघव व पेटेंट के लिए जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर जितेंद्र भारद्वाज को अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed