फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven teachers got respect in the field of literature, Kurukshetra

सात शिक्षकों को मिला साहित्य क्षेत्र में सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers got respect in the field of literature, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. महासिंह पूनिया को बधाई देते - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। साहित्य के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सात शिक्षकों को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से सम्मान मिलना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। यह कहना है कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का।
उन्होंने कहा कि हरियाणा साहित्य अकादमी हिंदी एवं हरियाणवी साहित्य के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गठित की गई संस्था है। कुलपति ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. महासिंह पूनिया, प्रो. दिनेश दधीचि, डॉ. ललित गौड़, डॉ. कामदेव झा, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा, डॉ. एसएम मिश्रा और डॉ. लालचंद गुप्त ने हरियाणा लोक साहित्य एवं संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य अपनी एक पहचान बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टैगोर थियेटर, चंडीगढ़ में हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. महासिंह पूनिया को जनकवि मेहर सिंह सम्मान, प्रो. दिनेश दधीचि को बाबू मुकुंद गुप्त सम्मान, डॉ. ललित गौड़ को महर्षि वेद व्यास सम्मान, डॉ. कामदेव झा को विश्वामित्र सम्मान, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा को फक्रे हरियाणा सम्मान, डॉ. एसएम मिश्रा को आचार्य स्थाणु दत्त सम्मान तथा डॉ. लालचंद गुप्त को पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर प्रो. सुनील ढींगरा, डॉ. ललित गौड़, डॉ. दीपक राय बब्बर, आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता व डॉ. महासिंह पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed