फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven more new cases of dengue found, figure reaches 229

Kurukshetra News: डेंगू के सात और नए मामले मिले, 229 पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Seven more new cases of dengue found, figure reaches 229
कुरुक्षेत्र। कूलर में लारवा की जांच करते कर्मी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद भी डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को सात और नए मामले सामने आए। जिले में अब तक डेंगू के 229 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। आंकड़ा पिछले साल के करीब पहुंच गया है। गत वर्ष 30 अक्तूबर तक डेंगू के 230 मामले सामने आए थे। विभाग की टीम ने मंगलवार को चक्रवर्ती मोहल्ला, सेक्टर-13, रेलवे कॉलोनी, अढ़ोन, सारसा, लाडवा के वार्ड-छह व सात और शाहाबाद में अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम को 83 डेंगू संदिग्ध लोग मिले, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जांच में सात नए मामलों की पुष्टि हुई। अब तक विभाग 2,490 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच कर चुका है, जिसमें इन नए मामलों को मिलाकर डेंगू का आंकड़ा 229 तक पहुंच चुका है। जिले में मौजूदा समय में 21 मामले सक्रिय है।
विज्ञापन

अभी विभाग डेंगू के लारवा और मच्छरों से निपटने के लिए फॉगिंग और दवा छिड़काव कर रहा है। शहर में मच्छरों के ज्यादा घनत्व वाले इलाके पर विभाग का फोकस है। इसके लिए 25 टीमों को लगाया गया है। यह टीमें गतिविधियों के साथ लोगों को मच्छर और लारवा पनपने नहीं देने से संबंधित जानकारी भी साझा कर रही हैं साथ ही उनको डेंगू से बचाव और उपचार के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन




डेंगू का लारवा मिलना नहीं हो रहा कम
मौसम के ठंडक के बावजूद लारवा मिलना कम नहीं हो रहा है। विभाग कुल 13,41,530 घर और 46,81,133 कंटेनर की जांच कर चुका है। इसमें विभाग को 1964 घर और 2029 कंटेनर से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। इसमें विभाग ने दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,152 घरों को नोटिस दिया। मंगलवार को टीम ने 9,835 घर व 47,682 कंटेनर की जांच में 33 जगह से मिले लारवा को नष्ट किया और 12 लोगों को नोटिस थमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला मिलने पर इलाके में करवा रहे फॉगिंग : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मच्छरों के ज्यादा घनत्व वाले इलाके में फॉगिंग पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है साथ ही डेंगू का मामला मिलने पर उस इलाके में भी फॉगिंग हो रही है। दवा के छिड़काव का कार्य अभियान के साथ-साथ चल रहा है। जिले में डेंगू के कुल 229 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 208 मरीज ठीक हो चुके हैं। 13 मरीजों का अस्पताल तो आठ का घर पर उपचार चल रहा है।

कुरुक्षेत्र। कूलर में लारवा की जांच करते कर्मी। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। कूलर में लारवा की जांच करते कर्मी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed