{"_id":"609456438ebc3ed22714059d","slug":"seven-died-by-corona-234-new-case-arrived-kurukshetra-news-knl69176455","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सात की मौत, 234 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सात की मौत, 234 नए केस आए
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित सात मरीजों ने वीरवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने चार संक्रमितों की मौत की पुष्टि की है। इनमें कैलाश नगर कुरुक्षेत्र निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति, अमर कालोनी निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव मंगाली जाटान निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। उधर, बेकाबू हुए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17 हजार 892 तक पहुंच गया है। वीरवार को भी दो डॉक्टर सहित 234 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। घटती रिकवरी दर और बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के चलते कुरुक्षेत्र में एक्टिव केस का आंकड़ा 2252 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ते एक्टिव केस के आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग ही नहीं जिला प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हर रोज कोरोना पॉजिटिव मरीज दम तोड़ रहे हैं। अभी भी 63 एक्टिव मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और नाजुक हालत के चलते 606 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है, जबकि 1583 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 156 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही 234 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। अब तक 15 हजार 432 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 307466 में से 286817 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 208 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।