Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven-D theatre inaugurated at Kurukshetra Panorama and Science Centre

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में सेवन डी थिएटर का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Seven-D theatre inaugurated at Kurukshetra Panorama and Science Centre
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को अत्याधुनिक सेवन डी थिएटर का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो.ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवन डी थिएटर जैसी अत्याधुनिक सुविधा का कुरुक्षेत्र में स्थापित होना क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

इसके माध्यम से वे पर्यावरण, जैव विविधता तथा वन्य प्रजातियों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता को रोमांचक एवं अनुभवात्मक तरीके से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित ऐसी पहलें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के केंद्र प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि यह सात आयामी सिमुलेशन तकनीक अनूठा एवं रोमांचकारी अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा में “हमारी प्रजातियों को बचाएं जंगल सफारी” नामक फिल्म प्रदर्शित की जाएगी, जिसका उद्देश्य विज़िटर्स को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा वन्य प्रजातियों के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में डॉ. जय भगवान सिंगला, श्री कृष्ण कुमार भंडारी, अनिल गौतम आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed