फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seva Setu camp to be organized in Babain today.

Kurukshetra News: बाबैन में सेवा सेतु शिविर का आयोजन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Seva Setu camp to be organized in Babain today.
बाबैन। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से 10 अक्तूबर को बाबैन में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी ने बीडीपीओ कार्यालय बाबैन में संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुशील मंगला भी मौजूद रहे। एसडीएम ने शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने बताया कि सेवा सेतु शिविर में सभी संबंधित विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभाग शामिल होंगे। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, बीपीएल कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाओं के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed