फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sent to Indonesia instead of New Zealand, grabbed Rs 13.80 lakh

Kurukshetra News: न्यूजीलैंड की जगह इंडोनेशिया भेजा, 13.80 लाख रुपये हड़पे

Tue, 03 Sep 2024 07:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Sent to Indonesia instead of New Zealand, grabbed Rs 13.80 lakh
कुरुक्षेत्र। न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 13.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो दंपती को नामजद किया है। पूरी रकम लेकर आरोपियों ने युवक को न्यूजीलैंड भेजने की बजाय इंडोनेशिया भेज दिया। बाद में युवक अपने खर्चे पर वापस आया।
विज्ञापन

हथीरा निवासी गाेपी ने थाना केयूके को दी शिकायत में बताया कि उसके रिश्तेदार आरोपी बलदेव व गुरप्रीत सिंह ने उसे 20 लाख रुपये में वर्क परमिट पर दो महीने में न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास होने पर उसने नौ जून 2023 को बलदेव की पत्नी सीता के खाता में 50 हजार और 13 जून को 25-25 हजार रुपये आरोपी गुरप्रीत और उसकी पत्नी सर्बजीत के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। फिर 17 जून को 1.90 लाख रुपये बलदेव, 21 जून को दो बार में पांच लाख रुपये सर्बजीत, 17 जुलाई को 2.90 लाख बलदेव के खाते में डालकर 20 जुलाई को तीन लाख रुपये बलदेव को नकद दिए थे। कुल 13.80 लाख रुपये लेकर आरोपियों ने उसे 19 जून को न्यूजीलैंड की बजाय मुंबई से सिंगापुर और थाईलैंड भेजकर एक महीने तक रोक कर रखा। उसके बाद आरोपी ने उसे इंडोनेशिया भेज दिया गया और यहां से जल्द न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन देते रहे। तीन दिन तक उसका वीजा नहीं आया तो उसे दो लाख रुपये खर्च कर भारत वापस आना पड़ा। वापस आकर उसने आरोपियों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed