{"_id":"69728d3e25ce4302a605e727","slug":"self-defense-training-given-to-girl-students-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148960-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आत्मरक्षा के गुर सिखती छात्राएं। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडी की ओर से यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों को श्री कृष्ण मार्शल आर्ट संस्थान के तत्वावधान में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ की स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों और पुलिस को सूचित करना चाहिए। किसी भी अप्रिय स्थिति में जोरदार तरीके से विरोध करना चाहिए और बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि हमारी चुप्पी से असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ता है। वर्कशॉप में अपराधी की ओर से गला दबाने, हाथ पकड़ने, बाल खींचने, शरीर दबोचने की स्थिति में आत्म रक्षा की बहुत कारगर तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्राचार्या प्रोफेसर रीटा ने कहा कि बदलते हुए परिवेश में यूथ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना बहुत जरूरी है जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। कैंप इंचार्ज डॉ. राम चंद्र और काउंसलर डॉ. निरुपमा भट्टी ने बताया कि वर्कशॉप में सिखाई गई। सेल्फ डिफेंस तकनीक बेहद प्रभावी हैं जिन्हें सीखकर न केवल अपना बचाव किया जा सकता है बल्कि दूसरों की मदद भी की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रतिभागी खुशबू ने बताया कि सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग से उनके आत्मविश्वास में बहुत वृद्धि हुई है। कैंप में डॉ. मंजू नरवाल, डॉ. अभिलाषा, डॉ. संदीप कुमार और डॉ. मनीष उपस्थित रहे।