फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sejal Gill got the title of District Kumari and Rita got the title of District Kesari.

Kurukshetra News: सेजल गिल को जिला कुमारी तो रीटा को मिला जिला केसरी का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Sejal Gill got the title of District Kumari and Rita got the title of District Kesari.
कुरुक्षेत्र। विजेता महिला पहलवानों के साथ खेल विभाग के अ​​धिकारी व कोच।
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का महिलाओं के दंगल के साथ समापन हो गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में 100 महिला पहलवानों ने अपना दम दिखाया। सोमवार को बतौर मुख्यातिथि सीटीएम (नगराधीश) डॉ. रमन गुप्ता ने खेल की शुरुआत कराई। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गुरु नानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतिम दिन की प्रतियोगिता में करीब 100 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें सेजल गिल (प्रथम), सानिया (द्वितीय) व आयुषी (तृतीय) को जिला कुमारी का खिताब दिया गया। इसी तरह रीटा रानी प्रथम, हरमीत कौर द्वितीय व तनिष्का लाठर तृतीय स्थान पर रहीं। उनको जिला केसरी का खिताब से नवाजा गया। इसके एक दिन पहले पुरुष पहलवानों के मुकाबले हुए थे।
विज्ञापन

बताया कि प्रतियोगिता में दोनों दिन महिला-पुरुष 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुषों की ग्रीको रोमन कुश्ती भी हुई थी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी ग्रीको रोमन कुश्ती के मुकाबले होंगे। खास बात यह है कि इस ग्रीको रोमन कुश्ती को पहली बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। दोनों दिन की प्रतियोगिता में पहले दो स्थान पर रहने वाले महिला व पुरुष पहलवान 28 से 30 जून को कैथल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुश्ती कोच जसमिंद्र सिंह, मंदीप सिंह, मनोज कटारिया, सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed