फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seized narcotics destroyed in three districts, Kurukshetra

तीन जिलों में जब्त नशीले पदार्थ किए नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Seized narcotics destroyed in three districts, Kurukshetra
नशीले पदार्थों को नष्ट करने के दौरान मौजूद एसपी डॉ. अंशु सिंगला व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस की ओर से जब्त नशीले पदार्थों को बुधवार को बाखली सेनसंस पेपर इंडस्ट्री में नष्ट किया गया। इसमें जिला कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व जीआरपी अंबाला की ओर से दर्ज किए गए 91 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ शामिल रहे।
इसके अलावा नौ मामलों में जब्त दो किलो 524 ग्राम 70 मिलीग्राम अफीम को नष्ट करने के लिए नीमच मध्यप्रदेश भेजा गया है। इन पदार्थों को नष्ट करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की ओर से एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम की देखरेख में ही जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाता है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व जीआरपी अंबाला में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज 91 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को बाखली मिल में मशीन में डालकर जलाया गया। इसके अलावा नौ मामलों में जब्त दो किलो 524 ग्राम 70 मिलीग्राम अफीम को नष्ट करने के लिए नीमच मध्य प्रदेश भेजा गया है। पहले नशीले पदार्थों को लकड़ी में जलाया जाता था, जिससे पर्यावरण पर खराब प्रभाव पड़ता था। अब इन नशीले पदार्थों को मशीन में जलाया जाता है, जिसे मिल फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन क्विंटल 70 किलो 451 ग्राम चूरापोस्त, 26 किलो 165 ग्राम 68 मिलीग्राम गांजा, 656 ग्राम चरस, एक किलो 044 ग्राम 835 मिलीग्राम स्मैक, 451 ग्राम 678 मिलीग्राम हेरोइन और 11 मामलों में जब्त 991 इंजेक्शन, 3096 कैप्सूल, 4810 नशीली गोलियों को मशीन के जरिए जलाकर नष्ट किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला सौरभ सिंह, अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, कुरुक्षेत्र एएसपी कर्ण गोयल, एएसपी अंबाला पूजा डाबला, डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह, रेलवे पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार, डीएसपी यमुनानगर सुभाष चंद, मिल के एमडी प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed