फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seeing the 52-yard daman and 80-bud ghagra, women returned to the old era.

Kurukshetra News: 52 गज का दामण और 80 कली का घाघरा देख पुराने दौर में लौटी महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Seeing the 52-yard daman and 80-bud ghagra, women returned to the old era.
कुरुक्षेत्र। बैसाखी मेले में हरियाणवी परिधान में छात्राएं। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय बैसाखी मेले में 52 गज का दामण और 80 कली का घाघरा महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इन पारंपरिक परिधानों को देखकर महिलाओं ने अपने पुराने दौर की यादें साझा की। हिसार से आई महिलाओं ने बताया कि उनके यहां 52 गज का दामण और 80 कली का घाघरा दोनों प्रचलन में हैं। 80 कली का घाघरा विशेष रूप से राजस्थान में घूमर नृत्य के दौरान पहना जाता है। इस घाघरे में 80 अलग-अलग कपड़ों की कलियां जोड़ी जाती हैं। इसलिए इसे 80 कली का घाघरा कहते हैं जिससे यह अत्यधिक घेरदार और आकर्षक बनता है। यह घाघरा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शादियों और त्योहारों के दौरान विशेष रूप से पहना जाता है।
विज्ञापन


वहीं 52 गज के दामण को देखकर स्कूल की शिक्षिकाओं ने छात्राओं को इसके बारे में जानकारी दी। शिक्षिकाओं ने बताया कि बच्चों को इस पारंपरिक परिधान के महत्व का पता होना चाहिए कि हमारे बुजुर्गों का कैसा पहनावा था। छात्राओं ने कहा कि उन्होंने अब तक 52 गज का दामण केवल गानों में ही सुना था लेकिन आज पहली बार इसे करीब से देखा।
विज्ञापन


प्रो. महासिंह पूनिया ने छात्राओं को बताया कि यह लहंगा करीब सात से आठ किलोग्राम तक भारी होता है जिसे पुराने समय में महिलाएं पहनती थीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में आज भी महिलाएं इसे पहनती हैं। उन्होंने बताया कि आज के दौर में नई पीढ़ी को इन पारंपरिक परिधानों के बारे में केवल गानों के माध्यम से ही जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed