फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sectors 7 and 13 will no longer be able to become ponds during the rains.

Kurukshetra News: बारिश में सेक्टर सात और 13 अब नहीं बनेंगे तालाब,

Sat, 07 Mar 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sectors 7 and 13 will no longer be able to become ponds during the rains.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात में  पानी निकासी की पाइप लाइन के लिए लाए गए पाइप। संवाद
कुरुक्षेत्र। बारिश होने पर अब धर्मनगरी के सेक्टर सात व 13 तालाब नहीं बनेंगे। दोनों सेक्टरों में करीब चार करोड़ से नई पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस काम को बारिश का सीजन शुरू होने से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इन दोनों ही सेक्टराें में रिहायश के साथ-साथ कईं शिक्षण व अन्य संस्थान एवं मार्केट भी है। सेक्टर के लोग लगातार इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग करते रहे हैं। नप हाउस की बैठक में भी यह मुद्दा गूंजता रहा। अब जाकर नगर प्रशासन ने इसकी सुध ली है।
विज्ञापन

नगर परिषद के इस निर्णय से दोनों ही सेक्टरों में बसे हजारों लोगों को फायदा होगा तो वहीं घरों में भी बारिश का दूषित पानी नहीं घुसेगा। सेक्टर 13 शहर का सबसे पुराना सेक्टर है। इसके अलावा सेक्टर सात भी सेक्टर पांच के साथ सटा है, जहां कईं वीआईपी भी रहते हैं। जिला सचिवालय के समीप ही स्थित इन दोनों सेक्टरों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हाेने से हर बारिश के सीजन में जलभराव की समस्या का सामना करते हैं। दोनों सेक्टरों में बारिश के दौरान सड़क व गलियों में जमा पानी कई घरों में भी यह घुस जाता था। इस संबंध में नप ईओ राजेश कुमार का कहना है कि बारिश के सीजन से पहले पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्थानीय चुनावों में बड़ा मुद्दा बनता रहा जलभराव
दोनों सेक्टरों में जलभराव होने का मुद्दा नगर प्रशासन के चुनाव के दौरान बनता रहा है लेकिन अभी तक यह मुद्दा ही रहा। लोगों में जलभराव की समस्या से निजात न होने पर रोष भी गहराता रहा। अब पानी निकासी व्यवस्था सुदृढ़ की जाने लगी तो लोगों को राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के सीजन से पहले पूरा किया जाएगा काम : राजेश

कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात में  पानी निकासी की पाइप लाइन के लिए लाए गए पाइप। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात में  पानी निकासी की पाइप लाइन के लिए लाए गए पाइप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed