फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Secretary accused of demanding Rs 40 lakh, legal notice given

Kurukshetra News: मार्केट कमेटी सचिव पर लगाए राइस मिलों से 40 लाख रुपये मांगे जाने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of demanding Rs 40 lakh, legal notice given
शाहाबाद। आढ़ती एवं आम आदमी पार्टी के नेता मान सिंह रतनगढ़ ने मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक पर राइस मिल संचालकों से 40 लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए है। कार्यालय पर ही मीडिया के समक्ष मान सिंह रतनगढ़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व आनन-फानन में मंडी बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला को मंडी में बुलाकर मंडी से संबंधित कोई बात नहीं की गई, बल्कि राइस मिलर्स और मार्केट कमेटी के बीच केवल मिलीभगत करवाने का काम किया गया।
विज्ञापन

मान सिंह ने राइस मिल मालिकों पर भी नमी के नाम पर किसानों को लूटने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार धान के सीजन में काफी नमी वाला माल आ रहा है। गत वर्ष भी नमी को देखते हुए बाहर के जिले से रिलीज ऑर्डर आने के उपरांत शाहाबाद के राइस मिलर्स ने नमी वाला माल उठा लिया था।
विज्ञापन

उधर, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा की अगुवाई में मंडी के आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक से मुलाकात कर दूसरे जिलों से धान की खरीद के आरओ मंगवाने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में बिट्टू कालड़ा ने बताया की शाहाबाद अनाज मंडी में धान की अधिक आवक होने पर यहां हर बार दबाव की स्थिति रहती है। अगर दूसरे जिलों से धान की खरीद के आरओ आ जाते हैं तो किसान काफी मात्रा में अपनी फसल बेच पाएंगे और बाहर की मंडियों में कोई नमी कट न होने की वजह से किसानों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने आरोपों को सिरे से नकार दिया और कहा मान सिंह रतनगढ़ को सायं काल कानूनी नोटिस भी थमा दिया गया है। सचिव ने कहा कि मानसिंह बे-बुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने किसी से एक रुपये की भी डिमांड नहीं की। सचिव ने कहा कि मान सिंह द्वारा राइस मिलर्स से 40 लाख रुपए की मांग करने को लेकर सबूत दें, अन्यथा वे कार्रवाई करेंगे।


बॉक्स
किसानों से लूट की बात गलत : वधवा
राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान रोहित वधवा ने बताया कि सरकार द्वारा धान की नमी की मात्रा 17 प्वाइंट तय की गई है, लेकिन राइस मिलर्स 20 प्वाइंट नमी तक की धान ले रहे हैं। किसानों की समस्या देखते हुए तीन प्वाइंट ऊपर नमी की धान खरीदने में राइस मिलर्स को 66 रुपये प्रति क्विंटल का पहले ही नुकसान है। ऐसे में किसानों से लूट की बात करना गलत है। रोहित वधवा ने कहा कि राइस मिलर्स के इतने नुकसान में भी अगर कोई संतुष्ट नहीं है तो खरीद एजेंसियां स्वयं नमी की जांच करने के उपरांत धान की खरीद करके शैलरों में भेज दे तो भी उन्हें कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के सचिव ने किसी शैलर संचालक से कोई पैसा नहीं मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed