फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second marriage without divorcing the first wife

कोरोना काल में साजिश रचकर पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Second marriage without divorcing the first wife
कोरोना काल में साजिश रचकर एक व्यक्ति ने पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। मामला उजागर होने पर पहली पत्नी ने सिटी थाना पिहोवा में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिहोवा वासी स्वाति शर्मा ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार नरवाना के हिमांशु के साथ हुई थी। शादी कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नरवाना के कार्यालय में रजिस्टर्ड भी कराई गई थी। शादी के कुछ समय तक वह अपनी ससुराल नरवाना में रही जबकि उसका पति शादी के समय से ही गुरुग्राम में नौकरी करता था। कुछ समय बाद वह हिमांशु के साथ गुरुग्राम में ही शिफ्ट हो गई थी। जून 2015 में वह अपने पति हिमांशु के साथ ठाणे (महाराष्ट्र) में चली गई थी। यहां चार-पांच साल रहने के बाद मार्च 2020 में कोरोना महामारी की वजह से उसका पति हिमांशु उसे व बेटे कार्तिक को नरवाना ले आया था। इस दौरान उसने देखा कि हिमांशु दिन रात एक युवती से चोरी छिपे बातें करता रहता था।
विज्ञापन

14 जून को उसका बेटा कार्तिक हिमांशु के लैपटॉप पर अपने स्कूल का कार्य कर रहा था। इस दौरान उसे हिमांशु के लेपटॉप से हिमांशु व उक्त युवती की शादी की फोटो व शादी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। हिमांशु ने रघुवंशी किरण के साथ जीत राम व नर्वदा की हाजरी में सात अप्रैल को आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में गैर कानूनी तौर से शादी की और मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, गाजियाबाद के कार्यालय में शादी की थी। 25 अप्रैल को हिमांशु व किरण ने जीत राम, नर्वदा परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों की हाजरी में दोबारा से शादी की रस्म की।
विज्ञापन

पिहोवा शहर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर किरण, जीत राम व नर्वदा के खिलाफ केस दर्ज करके जांच महिला एएसआई सरोज को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed