फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused of fraud of lakhs in the name of sending money abroad arrested

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Second accused of fraud of lakhs in the name of sending money abroad arrested
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस असीम हाल निवासी चंडीगढ़ समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना केयूके में 30 जून को दर्ज शिकायत में शुभम चौहान निवासी अमीन ने बताया था कि आरोपी गुरी ने उसे 36 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए इकरारनामा किया था। उसकी बातों में आकर उसने 23 फरवरी को उसने 36 लाख रुपये आढ़ती के पास बतौर जमानत रख दिए थे। उसके बाद आरोपी ने उसे बताया था कि अभी वह उसे विदेश नहीं भेज पाएगा, मगर चार मार्च को आरोपी ने उसे अचानक दिल्ली बुलाकर ऑस्ट्रेलिया का वीजा व टिकट दी थी। विश्वास होने पर आरोपी आढ़ती के पास रखे 35 लाख रुपये ले गए थे।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कहकर मुंबई भेज दिया था। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि यहां से उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा और टिकट मिलेगी, मगर उसने उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए 13 जुलाई को आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1.40 लाख रुपये, थार गाड़ी तथा मोबाइल बरामद करके अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी असीम को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed