{"_id":"62c0a3c4d303f832774c6167","slug":"second-accused-in-carpenter-s-murder-arrested-kurukshetra-news-knl1133958147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेंटर की हत्या कर सबूत मिटाने का दूसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपेंटर की हत्या कर सबूत मिटाने का दूसरा आरोपी काबू
विज्ञापन
पुलिस ने कारपेंटर की हत्या कर सबूत मिटाने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ लाली वासी मॉडल टाउन पिहोवा को अदालत के आदेश पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी के पिता जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार करके कारागार भेज चुकी है।
धर्मवीर सिंह वासी गौ चरांद ने 26 जून को थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 20 जून की रात उसके पिता त्रिलोक सिंह (75) को चचेरा भाई गुरमीत सिंह वासी तूर कॉलोनी अपने साथ बाइक पर घुमाने ले गया था। उस रात को उसके पिता घर नहीं लौटे थे। अगले दिन सुबह छह बजे उसके पिता त्रिलोक सिंह का शव शिव मंदिर के पास सड़क पर मिला था। उसके पिता त्रिलोक सिंह के शरीर पर चोट के निशान थे। बाद में पता चला कि उसके पिता को गुरमीत सिंह अपने साथ जोगिंद्र सिंह के घर पर ले गया था। यहां तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी।
इसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। इस पर गुरमीत सिंह व जोगिंद्र सिंह ने उसके पिता त्रिलोक सिंह के सिर में कोई हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने के लिए शव को बाइक से लाकर सड़क पर फेंक दिया था। शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जोगिंद्र सिंह के बेटे आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ लाली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी गुरमीत सिंह की तलाश की जा रही है।