फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Second accused arrested for snatching 2.5 lakh by beating

मारपीट करके ढाई लाख छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for snatching 2.5 lakh by beating
एक साल पहले रुपये दोगुने करने का लालच देकर मारपीट करके ढाई लाख रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि जसबीर सिंह वासी अरुणाए ने थाना सदर पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि 10 जुलाई 2020 को उसके पास वकील वासी सरस्वती खेड़ा आया था, जिसने उसे ढाई लाख रुपये कुछ समय के लिए लेकर उसे डबल करने का लालच दिया था। उसकी बातों मेें आकर वह ढाई लाख रुपये लेकर उसके पास पहुंचा, जहां से वह उसे जखवाला लेकर गया था। वहां उसके दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और उससे मारपीट करके ढाई लाख रुपये छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक रोशन लाल को सौंपी थी। उपनिरीक्षक रोशन लाल व हवलदार जसबीर सिंह ने मामले में जांच करते हुए आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी को गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया था तथा आरोपी के कब्जे से ढाई हजार रुपये बरामद किए थे। वीरवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में शामिल अमरीक सिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग बाइक व दो हजार रुपये नकदी बरामद की। आरोपियों को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed