फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SDO's wife dies after falling into drain

Kurukshetra News: नाले में गिरकर एसडीओ की पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
SDO's wife dies after falling into drain
कुरुक्षेत्र। खानपुर कोलियां के नजदीक गंदे नाले में गिरने से बिजली निगम के एसडीओ की पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। मृतक की शिनाख्त मनजीत कौर (42) हाल निवासी सेक्टर-तीन के रूप में हुई। थाना सदर में दिए बयान में ईलम सिंह निवासी राजेपुर जिला करनाल ने बताया कि उसका भाई जनरल सिंह अंबाला में बिजली निगम में एसडीओ के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

शनिवार को उसका भाई अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ दवा लेने के लिए कार में चंडीगढ़ गया था। चंडीगढ़ दवा लेकर आते समय रात करीब 9:00 बजे वह लोग खानपुर कोलियां के पास पहुंचे तो उसकी पत्नी मनजीत कौर ने बाथरूम करने के लिए कार रुकवाई थी। उसके भाई ने साइड में कार रोक दी, जिसके बाद मनजीत बाथरूम करने के लिए गंदे नाले के पास चली गई। इसी दौरान फिसलने के कारण मनजीत कौर गंदे नाले में गिर गई। उसके भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया भी किया। आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकल गया, मगर मुंह में गंदा पानी चले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed