{"_id":"6827955a9ccb3f188f0c2179","slug":"sdms-car-was-hit-from-behind-everyone-is-safe-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135796-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एसडीएम की गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एसडीएम की गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
विज्ञापन
शाहाबाद। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार की सुबह बस स्टैंड के सामने एक सड़क हादसे में एसडीएम डॉ. चिनार चहल की सरकारी गाड़ी को पीछे से एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एसडीएम की गाड़ी चला रहे चालक संजीव ने बताया कि वह डॉ. चहल के साथ हाईवे पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक असंतुलित वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी से इंचार्ज महेश और पुलिसकर्मी जिया लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
टक्कर मारने वाले वाहन के चालक ओम प्रकाश ने बताया कि वह चंडीगढ़ से माल लादकर गाजियाबाद जा रहा था। शाहाबाद के पास हाईवे पर उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही एसडीएम की गाड़ी से टकरा गया। पुलिसकर्मी जिया लाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और चालक का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। अभी तक इस मामले में कोई अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीएम डॉ. चिनार चहल ने बताया कि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई के लिए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।