फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sdm accuses priests

पंजाब से आए दो पुलिस कर्मियों ने बिना स्वास्थ्य की जांच कराए शुरू की पूजा अर्चना, शिकायत के बाद बीच में पूजा छोड़ कराई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sdm accuses priests
सरस्वती तीर्थ पर पंजाब के जालंधर से आये दो पुलिस कर्मचारियों को बगैर डाक्टरी जांच कराए पिंडदान कराना महंगा पड़ गया, जिसकी सूचना तीर्थ पुरोहितों ने स्थानीय प्रशासन को दी। मामले की सूचना पाकर एसडीएम सोनू राम तीर्थ पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पुलिस कर्मचारी तीर्थ से जा चुके थे। तीर्थ पुरोहितों ने बताया बुधवार दोपहर पंजाब पुलिस के दो पुलिसकर्मी पिंडदान कराने के लिए सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे थे। दोनों पुलिस कर्मियों ने बिना जांच कराए ही अपने पुरोहित के जरिये तीर्थ पर पिंडदान कराना शुरू किया तो अन्य तीर्थ ने दोनों पुलिसकर्मी व उनके पुरोहित को उनकी मेडिकल जांच कराने की सलाह दी। जिस पर पुलिस कर्मी भड़क गए और पंजाब से ही अपने मेडिकल जांच कराने की बात कहकर पूजा अर्चना करवानी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ तीर्थ पुरोहितों ने मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी, जिसकी भनक लगते ही दोनों पुलिस कर्मचारियों ने बीच में पूजा अर्चना छोड़कर अपनी मेडिकल जांच कराना उचित समझा। उधर, मामले की सूचना पाकर एसडीएम सोनू मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे ही दोनों पुलिसकर्मी तीर्थ से जा चुके थे। एसडीएम द्वारा तीर्थ पुरोहितों से बातचीत के दौरान सख्त हिदायत दी गई कि हर यात्री की डॉक्टरी जांच सरस्वती तीर्थ पर मौजूद डाक्टरों से करवाई जाए। यदि कोई भी यात्री डाक्टरी जांच नहीं करवाये तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी जाए। कर्मकांड करवाने से पहले स्थानीय प्रशासन से यजमानों के लिए पास जारी किया जाएगा, इस पास के जरिए यजमान इंटर स्टेट से सहजता से आ सकेंगे। रैडजोन और कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से किसी भी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। तीर्थ स्थल पर पिंडदान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना करें ,सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें व मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। उन्होने कहा कि यदि तीर्थ पुरोहित की इस मामले में लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाही की जाएगी।
विज्ञापन

119 श्रद्धालुओं की हुई जांच
सरस्वती तीर्थ पर पिंडदान से पहले सभी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच अनिवार्य है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की दो टीम काम कर रही है। बुधवार को 119 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद उक्त पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को भी जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed