फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   scuffle between clerks who took to streets to demand their demands and police In Kurukshetra

Kurukshetra: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे क्लर्कों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की, दर्जनों को हिरासत में लिया

Sun, 21 Jul 2024 11:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 21 Jul 2024 11:16 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में क्लर्क रोष जताते हुए सीएम आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई तो दर्जनों क्लर्कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अलग-अलग वाहनों में ले जाकर उन्हें पुलिस लाईन तो आर्दश थाना सहित कईं जगहों पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
scuffle between clerks who took to streets to demand their demands and police In Kurukshetra
क्लर्क और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में एक सप्ताह से मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे विभिन्न विभागों के क्लर्कों व पुलिस के बीच रविवार सुबह उस समय धक्का मुक्की हो गई जब वे सीएम आवास पर जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। टकराव के चलते पुलिस ने दर्जनों क्लर्कों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में पुलिस लाईन व आर्दश थाना में ले जाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी देर रात कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां वे सुबह ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके बाद वे फिर अपने आवास पर गए तो गत सोमवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे क्लर्क भी पिपली देवीलाल चौक के पाए एकजुट हो गए। इनकी भनक पुलिस को भी लग गई और भारी संख्या में पुख्ता बंदोबस्त के साथ पुलिस बल वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्लर्क रोष जताते हुए सीएम आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई तो दर्जनों क्लर्कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अलग-अलग वाहनों में ले जाकर उन्हें पुलिस लाईन तो आर्दश थाना सहित कईं जगहों पर छोड़ दिया। इसके बाद क्लर्क फिर एकजुट होने लगे, लेकिन तब तक मुख्यमंत्री जा चुके थे। अब क्लर्क बैठक कर अगली रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed