{"_id":"6a32fb3feb6765c2c501678d","slug":"screening-camps-for-persons-with-disabilities-and-senior-citizens-to-be-held-from-the-22nd-to-the-26th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156494-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 22 से 26 तक लगेंगे दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 22 से 26 तक लगेंगे दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के जांच शिविर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला रेडक्रॉस शाखा, जिला प्रशासन और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 26 जून तक जांच एवं माप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में जरूरतमंदों का आकलन कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि 22 जून को शाहाबाद स्थित शाकुंभरी देवी मंदिर, 23 जून को लाडवा की अनाज मंडी धर्मशाला, 24 जून को नगरपालिका कार्यालय पिहोवा, 25 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इस्माइलाबाद तथा 26 जून को सेक्टर-13 स्थित रेडक्रॉस भवन में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में विशेषज्ञों द्वारा वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की जांच कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कृत्रिम हाथ-पैर, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लगभग चार माह बाद पात्र लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों या वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करवाएं ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
मोहन लाल भांवरा को मिली इस्माईलाबाद ब्लॉक कांग्रेस की कमान
इस्माईलाबाद। कांग्रेस हाईकमान द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन लाल भांवरा को इस्माईलाबाद ब्लॉक कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किए जाने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे संगठन को मजबूती देने वाला फैसला बताया। मोहन लाल भांवरा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। भांवरा ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारियां देकर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, मनदीप सिंह चट्ठा और जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
जयपाल पांचाल लगातार तीसरी बार बने बाबैन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
बाबैन। कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बाबैन ब्लॉक कांग्रेस की कमान एक बार फिर प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल को सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लगातार तीसरी बार बाबैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जयपाल पांचाल ने नियुक्ति पर कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी आमजन की समस्याओं की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबैन क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपाल पांचाल की पुन: नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।