{"_id":"7761e6142e614f52957ab2edfd0ae3fe","slug":"scourge-of-office-workers-in-front-of-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं का बवाल
कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 01 Mar 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी की पत्नी बलविंद्र कौर को आप पार्टी की ओर से लोकसभा सीट का प्रत्याशी घोषित करने पर जोगी धर्मशाला स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में दिन भर राजनीतिक सरगर्मियां तेज रही।
बलविंद्र कौर को टिकट देने से खफा पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले बैठक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर चर्चा का विषय बनी रही।
इस दौरान आप के कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य अनुकांत शर्मा, रामकिशन व सदस्य राजकुमार शर्मा, रामकुमार बारना, डॉ.दीपक देवगण, आदित्य, प्रभात, गौरव, संदीप, बिडलान, राणो, वर्षा, जसविंद्र इत्यादि ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी से इसलिए जुड़े थे कि आप राजनीति में परिवारवाद को खत्म करेगी, लेकिन अब यहां उल्टा हो रहा है।
विज्ञापन
सदस्यों का कहना था कि यदि प्रत्याशी को बदला नहीं गया, तो वे शनिवार को पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे और उनके घर के सामने धरना देंगे। इस बैठक में कार्यकारिणी की ओर से बलविंद्र कौर को लोकसभा प्रत्याशी चुने जाने के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया।
इस प्रस्ताव पर आप प्रतिनिधियों ने अपना विरोध हस्ताक्षर के रूप में दर्ज किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन यहां पारदर्शिता तो दूर लोकसभा प्रत्याशी के चयन से पहले क्षेत्र के पदाधिकारियों से राय तक नहीं ली गई।