फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Scooty of Ward 12 government depot holder Rakesh Mittal found in canal

Kurukshetra News: नहर में मिली वार्ड 12 के सरकारी डिपो होल्डर राकेश मित्तल की स्कूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Scooty of Ward 12 government depot holder Rakesh Mittal found in canal
लाडवा। वार्ड नंबर 12 में उस समय सनसनी फैल गई जब सरकारी डिपो होल्डर गायब हो गया और उसकी स्कूटी हिनौरी गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुई। डिपो होल्डर राकेश मित्तल सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपनी स्कूटी पर हिनौरी नहर पर गया था।
विज्ञापन

चचेरे भाई विजय मित्तल ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे राकेश मित्तल अपने घर से अपनी स्कूटी पर कहीं चला गया था। जिसकी देर रात तक तलाश की परंतु उनका कोई भी सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह परिजनों के पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि राकेश मित्तल की स्कूटी हिनौरी पश्चिमी यमुना नहर में पड़ी हुई है, जिसको देखने के लिए परिवार में शहर के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्कूटी नहर के अंदर पड़ी हुई है। परंतु राकेश मित्तल का कोई अता पता नहीं लगा वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व पांच गोताखोरों ने राकेश मित्तल की नहर में तलाश शुरू कर दी, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों द्वारा स्कूटी बाहर निकाल ली गई है। उधर, सब इंस्पेक्टर मूलचंद ने कहा कि राकेश मित्तल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed