{"_id":"684753021620d2cfd00e085a","slug":"scientists-of-krishi-vigyan-kendra-made-farmers-aware-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137018-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Tue, 10 Jun 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। किसानों को जागरुक करती वैज्ञानिक डॉ. सरिता। विज्ञप्ति
बाबैन/लाडवा। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मृदा एवं जल परीक्षण के बाद कृषि करने से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
वरिष्ठ समन्वयक डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने कहा कि मृदा परीक्षण से किसानों को अपनी भूमि के अंदर के सभी पोषक तत्वों की मात्रा की जानकारी होने के बाद उन्हें पूरा करना आसान है। जो कम खर्च पर फसल का उत्पादन बढ़ाने में सहयोगी बन रही है।
केंद्र की दो टीमों ने भगवानपुर, मर्चेरी, कसीथल, धनानी, इशरहेड़ी, कलसाना और बीर कलवा गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें किसानों को धान की सीधी बिजाई, मृदा एवं जल परीक्षण, मशरूम उत्पादन, पोषण वाटिका की स्थापना, मौसम आधारित कृषि जानकारी आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। केवीके की दो टीमों का नेतृत्व फसल वैज्ञानिक डॉ. सरिता और मृदा विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. कविता ने किया। अन्य विशेषज्ञों में वानिकी वैज्ञानिक डॉ. एमके सिंह, पादप रोग विज्ञानी डॉ. फतेह सिंह, गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. ललिता और मौसम विज्ञानी डॉ. ममता भी किसानों के मार्गदर्शन में सक्रिय हैं।