{"_id":"66da5a95c94a2dd804017616","slug":"scientists-fair-will-be-held-today-in-kuvi-people-will-be-honored-for-their-excellent-work-in-the-field-of-research-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-123595-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में आज लगेगा वैज्ञानिकों का मेला, शोध के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में आज लगेगा वैज्ञानिकों का मेला, शोध के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज देश के वैज्ञानिकों का मेला लगेगा। देशभर से आठ प्रतिष्ठित भारतीय वैज्ञानिक कुवि में सम्मानित होंगे। इसके लिए कुवि प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। साथ ही वे कुवि में स्थित धरोहर हरियाणा संग्रहालय का अवलोकन भी करेंगे और हरियाणवी संस्कृति से रूबरू होंगे। कुवि प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। इन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को यह सम्मान एप्लाइड साइंसेज, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व भौतिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। इन आठ प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को गोयल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में यूजीसी चेयरमैन प्रो. एम जगदेश कुमार मुख्य अतिथि होंगे, जोकि इन वैज्ञानिकों को सम्मानित करेंगे।
आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी : प्रो. महासिंह पूनिया
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि सम्मान समारोह के पश्चात सभी वैज्ञानिक धरोहर हरियाणा संग्रहालय का अवलोकन करेंगे और प्राचीन हरियाणवी संस्कृति को लेकर रूबरू होंगे। इन आठ प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए कुवि में पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी।