{"_id":"6a8cabd22709ecbee408f298","slug":"school-with-1200-students-left-in-the-care-of-a-single-cleaner-tall-grass-grows-in-the-playground-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160017-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक सफाईकर्मी के भरोसे 1200 विद्यार्थियों वाला स्कूल, मैदान में उगी बड़ी-बड़ी घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक सफाईकर्मी के भरोसे 1200 विद्यार्थियों वाला स्कूल, मैदान में उगी बड़ी-बड़ी घास
Tue, 25 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूल के मैदान पर उगी बड़ी बड़ी घास के बीच से गुजरती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Police
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। केयू के दूसरे गेट के पास स्थित पीएमश्री मॉडर्न संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 1200 विद्यार्थियों की पढ़ाई के बीच सफाई व्यवस्था बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्कूल के 60 से ज्यादा कमरे, चार अलग-अलग भवन, करीब 80 बाथरूम, कार्यालय और जिला शिक्षा सदन केशव सदन की सफाई का जिम्मा फिलहाल एक ही सफाईकर्मी पर है। दूसरी ओर स्कूल का खेल मैदान भी बदहाल है और उसमें घास काफी बढ़ गई है।
स्कूल में चार अलग-अलग भवन हैं और बड़ी संख्या में कक्षाओं के अलावा बाथरूम भी हैं। ऐसे में एक कर्मचारी के लिए पूरे परिसर की नियमित सफाई करना मुश्किल हो रहा है। स्कूल प्रबंधन की ओर से सफाईकर्मी और माली की जरूरत को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया है। स्कूल में खो-खो की नर्सरी भी चल रही है और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक कोच है, लेकिन खेल मैदान की स्थिति संतोषजनक नहीं है। मैदान में घास काफी बढ़ी हुई है।
स्कूल के पास घास काटने की मशीनें मौजूद हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। मशीनें भारी होने के कारण कई बार बाहर से कर्मचारी बुलाने पड़ते हैं। अब स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर पास के गांव से हल्की मशीन मंगवाने की व्यवस्था की है, जिसे आसानी से संचालित किया जा सके। हालांकि, यह मशीन कब तक उपलब्ध होगी, इसकी निश्चित जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
-- --
30 बाथरूम का कराया नवीनीकरण
स्कूल में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कुछ काम भी किए गए हैं। हाल ही में करीब 30 बाथरूम का नवीनीकरण कराया गया है। इनमें छात्राओं के लिए बनाए गए बाथरूम का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है। कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए बेंच उपलब्ध हैं और स्मार्ट बोर्ड की सुविधा भी है।
-- -- -
नई बिल्डिंग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि स्कूल की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और उसमें कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी और माली की आवश्यकता के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है।