{"_id":"679bdfa22af09cdbdb0589d6","slug":"school-children-created-a-stir-in-the-cultural-programs-of-the-international-saraswati-mahotsav-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130705-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने मचाई धूम
विज्ञापन
पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दूसरे दिन वीरवार को स्कूलों के विद्यार्थियों तथा कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई। जिसके चलते दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने किया। महोत्सव में वीरवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीएसएन स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महोत्सव में डीएवी स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा, एजीएस स्कूल द्वारा समूहगान, बीएसएन स्कूल द्वारा हरियाणवी नृत्य, आरकेएसडी कालेज कैथल के राजीव शर्मा एवं ग्रुप द्वारा भजनों एवं हास्य व्यंग्यों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त गीता मॉडल स्कूल द्वारा देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, मां संतोषी विद्यालय द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
महोत्सव में राजस्थान से आए कलाकार ललित कुमार राणा एवं साथी कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। राजस्थान के परंपरागत संगीत एवं लोक नृत्य पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं तथा झूम-झूमकर नृत्य किया। राजस्थान से आए कलाकारों ने काल बेलिया नृत्य, ग्रामीण भवाई नृत्य, चरी नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का समा बांधे रखा। महोत्सव में मंच का संचालन उमाकांत शास्त्री ने किया। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, एसडीएम अमन कुमार, तहसीलदार विनती, बीईओ रामराज, सुखबीर सैनी समाजसेवी, प्रदीप शर्मा, ईशर सिंह, हरजीत सिंह, रघुविंद्र सिंह, मौजूद रहे।