फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   School bus driver injured in accident dies, Kurukshetra

हादसे में घायल स्कूल बस चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
School bus driver injured in accident dies, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर पिपली के पास सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई निजी स्कूल बस के चालक ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त अमरीक सिंह वासी ईशरगढ़ के रूप में हुई। अमरीक सिंह शहर के एक निजी स्कूल में बस चलाने का काम करते थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कुलबीर सिंह ने कहा कि 12 मई सुबह करीब पांच बजे उसके पिता अपनी बाइक पर ड्यूटी के लिए निकले थे। जल्दबाजी में वह टिफिन घर पर ही भूल गए थे। कुछ देर बाद उनको टिफिन देने के लिए वह अपने चचेरे भाई जगप्रीत के साथ बाइक पर चल दिया। करीब साढ़े पांच बजे पिपली चिड़ियाघर के पास उसके आगे बाइक पर चल रहे उसके पिता की बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने की वजह से उसके पिता बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। उसने तुरंत बाइक रोकी और अपने पिता को संभाला। एंबुलेंस की मदद से वह अपने पिता को एलएनजेपी अस्पताल ले गए। यहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शनिवारर की रात उसके पिता की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed