{"_id":"6adfbe365fe3e05af0073496","slug":"schedule-for-ratnavali-mahotsav-revised-it-will-now-begin-on-november-1st-with-the-president-set-to-attend-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163303-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रत्नावली महोत्सव का शेड्यूल बदला, अब एक नवंबर से होगा आगाज, राष्ट्रपति होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रत्नावली महोत्सव का शेड्यूल बदला, अब एक नवंबर से होगा आगाज, राष्ट्रपति होंगी शामिल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रत्नावली को लेकर तैयारियां करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र दौरे और हरियाणा सरकार के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के मद्देनजर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव का शेड्यूल बदल दिया गया है। अब महोत्सव एक नवंबर से शुरू होकर चार नवंबर तक चलेगा। पहले इसका आयोजन 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक निर्धारित था। राष्ट्रपति एक नवंबर को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जयंती समारोह और हरियाणा सरकार के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसी दिन रत्नावली महोत्सव का शुभारंभ भी किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने बताया कि रत्नावली महोत्सव अब एक नवंबर से शुरू होगा। इसी दिन सरकार का राज्यस्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति शामिल होंगी। इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
राष्ट्रपति के दौरे और कार्यक्रम की तैयारी के बीच सोमवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
हरियाणवी संस्कृति की दिखेगी झलक
रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी लोक कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महोत्सव में हरियाणवी लोक नृत्य, पॉप सांग, लोकगीत, हरियाणवी सांग, लूर नृत्य और रागनी सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन हरियाणवी समूह नृत्य और रागनी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। मुख्य मंच, अतिथियों के बैठने, सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन और राज्यस्तरीय कार्यक्रम के चलते इस बार रत्नावली महोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा है।