फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SC Union of Roadways will join the nationwide strike on 16th February.

Kurukshetra News: रोडवेज की एससी यूनियन 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होगी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
SC Union of Roadways will join the nationwide strike on 16th February.
पिपली। रोडवेज एससी कर्मचारी यूनियन की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व अन्य सदस्य। विज्ञप्ति
पिपली। रोडवेज विभाग की एससी कर्मचारी कर्मचारी यूनियन ने 16 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। यूनियन कार्यालय में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राज्य प्रधान मनोज चहल और पूर्व प्रधान बलवंत सिंह ने की। मनोज चहल ने कहा कि यह हड़ताल गरीब किसान मजदूर और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए पूरे देशभर में की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब मजदूर और किसान, कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने कि बजाय इनका शाेषण करने का कार्य कर रही है। चहल ने कहा कि सरकार की तरफ से हिट एंड रन कानून में संशोधन करके उसके कड़े प्रावधानों को हटाया जाए और पुरानी पेंशन पाॅलिसी लागू की जाए। बलवंत सिंह ने कहा कि सरकार परिवहन विभाग में 10 हजार नई बसें शामिल करें ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों। जिला डिपो प्रधान गुरदास सिरोही ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करते हुए सारा बैकलॉग भरे। कैथल डिपो के प्रधान आनंद सांघन ने कहा कि सरकार परिवहन विभाग में कर्मचारियों की पक्की भर्ती करे और रोस्टर प्रणाली लागू करे। बैठक में जींद डिपो के प्रधान कर्मबीर यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राजकपूर, करनाल डिपो प्रधान गुलाब सिंह राठी, सचिव संदीप सिरोहा, संजीव कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed