फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saving democracy in the country is the biggest issue, everyone is united in this fight: Selja

देश में लोकतंत्र को बचाना ही सबसे बड़ा मुद्दा, इस लड़ाई में सभी एकजुट : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Saving democracy in the country is the biggest issue, everyone is united in this fight: Selja
कुरुक्षेत्र। आज पूरे देश भर में लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाना ही सबसे बड़ा मुद्दा है। इस लड़ाई में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस व देश भर के कई दल एकजुट है। लड़ाई मजबूती के साथ जीती जा सके, इसके लिए ही गठबंधन बनाया गया है। इसी गठबंधन से भाजपा डरी हुई है, इसे तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये विचार कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने ढांड रोड पर एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता के पक्ष में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि कानून सभी के लिए एक होता है। जिन दूसरे दलों के लोगों को भाजपा भ्रष्टाचारी बताती है, उन दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के भाजपा में शामिल होते ही उनके दाग धुल जाते हैं। यहां तक कि जब दिल्ली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर कार्रवाई की जा रही है तो भाजपा संगठन व नेताओं पर क्यों नहीं। ये सीधे तौर पर गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन हरियाणा के शराब घोटाले पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है और नीति के तहत कुरुक्षेत्र सीट आप को दी गई तो बाकी नौ सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता सभी प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, असंध के विधायक शमशेर गोगी, पूर्व स्पीकर अकरम खान, सुरेश यूनिसपुर, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, बलकार सिंह, विशाल खुब्बड़ और सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
मैं विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार
कुमारी सैलजा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस बार वे विधानसभा चुनाव लड़ें, ताकि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाई जा सके। मुख्यमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनेक नेता हैं जो सक्षम है। मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय पार्टी का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कार्यकर्ताओं को देंगे दो गांठ वाले परने : सुशील गुप्ता
गठबंधन प्रत्याशी एवं आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह से मजबूती से चुनाव लड़ रहा है, जिससे भाजपा डरी हुई है। भाजपा के षड़यंत्रों से गठबंधन कमजोर पड़ने वाला नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं को दो-दो गांठ वाले परने दिए जाएंगे, ताकि गठबंधन और ज्यादा मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed