{"_id":"61db3bf612381363053f1af5","slug":"save-the-society-by-the-paths-given-by-the-guru-kurukshetra-kurukshetra-news-knl955410188","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गुरु के बताए रास्तों से करें समाज का उद्धार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गुरु के बताए रास्तों से करें समाज का उद्धार’
विज्ञापन
कार्यक्रम में सूरजभान कटारिया के साथ मौजूद मंदिर कमेटी के प्रधान व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुरु के घर में सब समान हैं। गुरुओं के बताए हुए रास्ते पर ही चलकर हम समाज का उद्धार कर सकते हैं। यह तभी संभव है जब हम श्री गुरु रविदास की शिक्षाएं और उनके संदेशों को आत्मसात करें। यह कहना है केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सूरजभान कटारिया का। वे रविवार को श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा प्रबंधक कमेटी के सम्मान समारोह में बोले रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास और अन्य संत महात्माओं ने कठिन समय में समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। संत महात्माओं की बदौलत ही समाज मुख्यधारा से जुड़ा है। मंदिर में पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान सूरजभान नरवाल, सचिव ओमप्रकाश तंवर, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश, पूर्व डेलीगेट मान सिंह, श्याम लाल ने फूल मालाएं डालकर स्वागत किया। मंदिर कमेटी के प्रधान सूरजभान नरवाल ने कहा कि वे समाज हित के कार्यों को लेकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभी नई कार्यकारिणी को कार्यभार संभाले तीन महीने के लगभग हुआ है, लेकिन इस छोटे से अंतराल में मंदिर कमेटी ने मंदिर के कई कमरों का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए शौचालयों का निर्माण कराया है। इसके अलावा लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। प्रधान ने बताया कि इस बार श्री गुरु रविदास जयंती को मंदिर कमेटी बड़े स्तर पर मनाएगी। तीन दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों व सदस्यों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। मंदिर कमेटी की ओर से सूरजभान नरवाल व अन्य पदाधिकारियों ने सूरजभान कटारिया को सिरोपा व शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बलदेव किरमिच, मा. ओमप्रकाश, रामकुमार राहुल व राजबीर आदि मौजूद रहे।