{"_id":"67327e1f52d06cdcd10cf264","slug":"satnam-waheguru-chants-echo-in-the-city-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-126748-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नगर में गूंजे सतनाम-वाहेगुरु जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नगर में गूंजे सतनाम-वाहेगुरु जयकारे
Tue, 12 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को संगत की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। इसका आयोजन हरपाल सिंह, मंजीत सिंह के परिवार की ओर से करवाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से शुरू होकर मोहल्ला सत्य नगर पहुंची प्रभातफेरी का जगह-जगह संगत ने पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर में सतनाम-वाहेगुरु के जयकारे गूंजते रहे। प्रभातफेरी के बाद कीर्तनी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया।
प्रसिद्ध कथा वाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने श्री गुरुनानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला और उसके उपरांत श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के समक्ष सरबत के भले के लिए अरदास की। प्रभातफेरी में मंच का संचालन निन्दर सिंह भिंडर ने किया। सेवादार भगवंत सिंह ने बताया कि बुधवार की अंतिम प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से निकलकर पंजाब नेशनल चौक पर पहुंचेगी और इस प्रभातफेरी के आयोजक समस्त मोहल्ला वासी होंगे।
भगवंत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को समर्पित 13 नवंबर बुधवार को महान नगर कीर्तन भी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से सजाया जाएगा और 15 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में सुबह और शाम के धार्मिक दीवान सजाए सजेंगे। प्रभातफेरी की समाप्ति पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार सभा के सेवादारों ने आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सुखचैन सिंह, हेड ग्रंथी भाई सुबेग सिंह, मलकिंदर सिंह, कुलवंत सिंह चावला, कश्मीर सिंह, नरेंदर पाल सिंह, गुरिंदर पाल सिंह, पूर्व नगर पालिका प्रधान हरीश कवात्रा, गुरपिंदर सिंह भिंडर सहित संगत उपस्थित रही।